Navratri 2020: 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ होने वाली है। इसी शुभ दिन से ही हिन्दू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। हर नवरात्री में माँ दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों को पूजा जाता है।
इस नवरात्रि की यह खास बात है की यह पुरे 9 दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में भगवान राम और माँ दुर्गा का जन्म हुआ था।
चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही हर वर्ष चैत्र नवरात्रि आरंभ होती है। इस बार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च दोपहर 2 : 57 से शुरू होकर 25 मार्च दोपहर 5 : 26 बजे तक रहेगी।
बताया जा रहा है कि ऐसा शुभ संयोग बहुत सालों बाद बन आ रहा है और इसलिए इस बार 5 रवि, 4 सर्वाथसिद्धि और द्विपुष्कर योग बन रहा है।
इस बार जिस दिन नवरात्रि प्रारंभ होगी उसी दिन कलश की भी स्थापना होगी।
इस नवरात्रि में माता के किस स्वरुप को किस दिन पूजा जायेगा ये निम्नलिखित है
Chaitra Navratri 2021 Dates
13 अप्रैल 2021: माता शैलपुत्री की पूजा नवरात्रि के पहले दिन की जाएगी।
14 अप्रैल 2021: माता ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाएगी।
15 अप्रैल 2021 : माता चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाएगी।
16 अप्रैल 2021 : माता कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाएगी।
17 अप्रैल 2021: स्कंद माता की पूजा नवरात्रि के पांचवे दिन की जाएगी।
18 अप्रैल 2021: कात्यायिनी की पूजा नवरात्रि के छटवे दिन की जाएगी।
19 अप्रैल 2021: कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाएगी।
20 अप्रैल 2021: महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाएगी।
21 अप्रैल 2021 : सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्रि के नौवें दिन की जाएगी।
- 1Share